उदयपुर। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में उदयपुर के सुखाडिय़ा विवि ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब सुविवि पांचवें दौर में अपना आखिरी मुकाबला खेलेगा।
इसमें जीत दर्ज करते ही सुविवि अंतिम चार में जगह बना लेगा। इसके बाद लीग दौर शुरू होगा। इसमें पदक के लिए मुकाबला होगा। लवली विवि जालंधर की मेजबानी में हो रहे आॅल इंडिया टूर्नामेंट में सुविवि ने एक के बाद एक चार जीत दर्ज की है।
इससे पहले सुविवि ने चौथे चक्र के मैच में मुकाबले में बैंगलूर विवि को 14-6 से हराया। वहीं तीसरे दौर के मुकाबले में भरती हर विवि कोयम्बटूर को 7-4 से हराया। टीम के इस प्रदर्शन में रामचंद्र, वीपी सिंह, विमलेश, सुरेंद्र और राहुल सालवी का दमदार प्रदर्शन रहा।