पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • देवनानी ने लगाई मोहर, मदार गेट पर बंद रहेगी चौपहिया वाहनों की एंट्री

देवनानी ने लगाई मोहर, मदार गेट पर बंद रहेगी चौपहिया वाहनों की एंट्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। मदार गेट पर चौपहिया वाहनों के प्रवेश निषेध से बनी व्यवस्था से शहरवासी, क्षेत्रवासी आैर आसपास के बाजारों के ज्यादातर व्यापारी खुश हैं, मदारगेट व्यापारिक एसोसिएशन से जुड़े कुछ व्यापारी इस व्यवस्था को बंद करने के लिए शुक्रवार को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के पास शिकायत करने पहुंचे थे।
देवनानी ने इस व्यवस्था को आमजन के लिए सुविधाजनक बताते हुए व्यापारियों को नसीहत दी। इस पर व्यापारियों ने चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाने की मांग क तो देवनानी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही पार्किंग की व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा।

मदार गेट व्यापारिक एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश झालीवाल की अगुवाई में कुछ व्यापारियों के एक दल ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी से मदार गेट पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाने की मांग की।
झालीवाल ने बताया कि राज्यमंत्री देवनानी के समक्ष मदारगेट की समस्या से रखकर उन्हें बताया गया कि पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। शीघ्र अतिशीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। व्यापारियों की इस मांग पर देवनानी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही जिला प्रशासन के अधिकारियो आैर व्यापारियों से चर्चा कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शिकायत करने वालों में शैलेंद्र अग्रवाल, देवेश गुप्ता, राजेश आनंद, भगवान चंदीराम, आसकरण केसवानी, मोती जेठानी, दीपक विधानी, धीरज कुमार, दिलीप सोनी सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।
खबरें और भी हैं...