अजमेर। तेल कंपनियां दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोलियम आउटलेट्स पर अब वाहनों को यूरो-4 स्तर वाला डीजल उपलब्ध कराएगी। इस श्रेणी के डीजल से प्रदूषण कम होता है। दोनों राजमार्ग पर करीब 200 आउटलेट्स हैं।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के राजमार्ग पर स्थित आउटलेट्स से अब यूरो-4 स्तर के डीजल की आपूर्ति देगी। कंपनी स्तर पर लिए गए इस निर्णय पर एक अप्रैल से अमल शुरू हो जाएगा। अजमेर से दो राजमार्ग संख्या 8 तथा 14 गुजरते हैं तथा इन पर आईओसी के 70 व तीनों कंपनियों के करीब 200 आउटलेट्स संचालित हो रहे हैं। इन सभी से अब तक यूरो -3 स्तर के डीजल की आपूर्ति वाहनों को की जा रही है।
एक अप्रैल से करेंगे शुरू
^तीनों तेल कंपनियों द्वारा अब एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 तथा 14 पर संचालित आउटलेट्स पर यूरो-4 स्तर का ही डीजल वाहनों में आपूर्ति देने का निर्णय ले लिया है। इसके उपयोग से प्रदूषण कम होता है।’
-शशिकांत आर्य,
प्रबंधक, आईओसी अजमेर डिपो