पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑफिस वर्क को पेपरलेस करने के लिए राजस्व मंडल में प्रजेंटेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत ऑफिस वर्क के डिजिटलाइजेशन और कम्प्यूटराइजेशन को बढ़ावा देने के लिए कई निजी फर्म इन दिनों सरकारी कार्यालयों में प्रजेंटेशन कर रही हैं। त्रिवेंद्रम की ऐसी ही एक फर्म ने मंगलवार को राजस्व मंडल में प्रजेंटेशन दिया और यह बताया कि ऑफिस वर्क को किस तरह पेपरलैस किया जा सकता है।
मंडल प्रशासन ने फर्म को राज्य सरकार के स्तर पर अपना प्रस्ताव भेजने की सलाह दी है। अगर फर्म का प्रस्ताव मंजूर होता है तो फाइलों के इधर से उधर जाने में लगने वाले समय सहित कागज की बचत होगी। त्रिवेंद्रम की फर्म आस्पियन टेक्नोलॉजी की ओर से राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार सीआर मीणा को अपने प्रोजेक्ट व सॉफ्टवेयर के डेमोंस्ट्रेशन के लिए पत्र दिया गया था। फर्म की ओर से मंडल के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपने साफ्टवेयर का डेमोस्ट्रेशन दिया गया।
फर्म ने डिजिटल डॉक्यूमेंट फाइलिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी। इसके तहत यह बताया गया कि ऑफिस वर्क को किस तरह पेपरलैस किया जा सकता है। यह भी बताया गया कि मैनुअल डॉक्यूमेंट फाइलिंग में न केवल मैन पॉवर का नुकसान होता है, बल्कि कई तरह की पेचीदगी भी होती है।
एक फाइल को एक बार में एक ही जगह भेजा व देखा जा सकता है, लेकिन डिजिटलाइजेशन होने पर एक ही फाइल को कई जगह एक साथ खोलकर देखा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मैनुअल फाइलों को इधर से उधर भेजने में बड़ी कठिनाइयां पेश आती हैं। एक फाइल की अगर कई जगह एक साथ जरूरत है तो वह डीडीएफएस से ही पूरी हो सकती है।

20 विभागों में शुरू किया काम

फर्म की ओर से जानकारी दी गई कि करीब बीस विभागों में उनकी ओर से डीडीएफएस साफ्टवेयर के जरिए ऑफिस वर्क को पेपरलैस करने का काम किया गया है। इसमें डायरेक्ट्रेट टेक्निकल एजुकेशन, नेशनल रूरल हैल्थ मिशन, नेशनल गेम्स सेक्रेटेरियट, अक्षय, केरल सस्टेनेबल अरबन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, केरल लोकल गवर्नमेंट सर्विस डिलीवरी रिपोर्ट, निदेशालय उच्च शिक्षा, कालीकट यूनिवर्सिटी, कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड, केरल वाटर आथोरिटी, केरल पुलिस, फेडरल बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट और नेशनल कोऑपरेटिव डवलपमेंट कार्पोरेशन शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...