पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • आरएएस मुख्य परीक्षा 2013 की तिथि आगे बढ़ाने की उठी मांग

आरएएस मुख्य परीक्षा 2013 की तिथि आगे बढ़ाने की उठी मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 25 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा 2013 की तिथि आगे बढ़ाने की मांग उठने लगी है। आरएएस परीक्षा संघर्ष समिति ने यह मांग की है। इधर, आयोग अध्यक्ष डॉ. ललित के पंवार ने कहा है कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र मोहन शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन मांगी जा रही आपत्ति प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आ गई है। आयोग ने प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां मांगी थीं, लेकिन इस परीक्षा में हर अभ्यर्थी के यूनिक प्रश्नपत्र व यूनिक उत्तर कुंजी है। ऐसे में जब अभ्यर्थी दिए गए प्रश्नपत्र से प्रश्न व उत्तर देख कर अपने प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो आयोग का उत्तर ऑब्जेक्शन फार्म में आरपीएससी की उत्तर कुंजी से भिन्न आता है।

शर्मा के मुताबिक जैसे आयोग की उत्तर कुंजी में प्रश्न संख्या 89, 58, 77 के उत्तर क्रमश: 2, 4, 3 हैं, जबकि इन प्रश्नों को अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्रों से मिला कर आपत्ति दर्ज कराता है तो आयोग के उत्तर क्रमश: 3, 1, 1 आते हैं।

शर्मा ने आयोग पर कोर्ट के आदेश गंभीरता से पूर्ण करने की बजाए औपचारिकता निभाने का आरोप लगाया है। उत्तरों के प्रमाण पीडीएफ फाइल में मांगे जा रहे हैं।
नए विद्यार्थियों की परीक्षा अलग से नहीं होनी चाहिए : समिति ने परिणाम संशोधित होने पर नए सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा अलग से आगे कराए जाने के किसी भी विकल्प का विरोध किया है। अभ्यर्थियों ने नया पैटर्न जटिल व विस्तृत होने तथा नए सफल अभ्यर्थियों के हित में भी आरएएस मुख्य परीक्षा 2013 की परीक्षा 25 फरवरी से नहीं कराने का आग्रह किया है।
खबरें और भी हैं...