पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • उपाचार्य अधीक्षक एग्जाम: 51 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

उपाचार्य/अधीक्षक एग्जाम: 51 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपाचार्य/अधीक्षक के आधा दर्जन विषयों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं में 51 प्रतिशत अभ्यर्थी बैठे।
आयोग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन रूप में आयोजित की गईं। इसके साथ ही दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं हुईं। आयोग उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।
विधि रचनाकार परीक्षा 19 को
आयोग सचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक 19 फरवरी को विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा 2014 का आयोजन किया जाएगा। दो पारियों में इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड पर होगा। प्रथम पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।
विषय पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित प्रतिशत
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड
कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 966 452 514 46.79
कंप्यूटर साइंस 802 402 400 50.12
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) 405 197 208 48.64
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 932 532 400 57.08
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 942 507 435 53.82
सिविल इंजीनियरिंग 346 173 173 50.00
कुल 4393 2263 2130 51.51
खबरें और भी हैं...