पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साढ़े तीन लाख का सोना लेकर भागे नौकर, 135 ग्राम सोना लेकर हुए चंपत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. लक्ष्मी चौक इलाके में एक ज्वेलर को उसके तीन नौकरों ने करीब तीन लाख रुपए की चपत लगा दी। तीनों आरोपी ज्वेलर्स की शॉप में बतौर कारीगर काम करते थे। गुरुवार को वे 135 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ज्वेलर्स ने अपने स्तर पर तीनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले।
आखिरकार उसने सोमवार को दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की गुहार की। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के हावड़ा के मूल निवासी हैं। ज्वेलर्स ने इन्हें नौकरी पर रखने से पूर्व पुलिस से इनके बारे में तस्दीक नहीं कराई थी। उल्लेखनीय है कि ज्वेलर्स के नौकरों द्वारा माल पारकर चंपत होने की वारदात पहले भी हो चुकी है।
मामला लक्ष्मी चौक स्थित पवन ज्वेलर्स दुकान का है। जहां 8 माह से काम कर रहे तीनों कारीगर 4 फरवरी को 135 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए। 8 माह तक तीनों ने पहले मालिक पर विश्वास जमाया। उसके बाद मौका ताड़कर सोना गायब कर गए।
ज्वेलर्स राजेंद्र सोनी ने बताया कि दुकान पर काम करने वाले पश्चिम बंगाल हावड़ा निवासी शमीम, हाबू और शादिल को आठ माह पहले ही काम पर रखा था। सोना गायब होने के बाद उसने अपने स्तर पर तीनों की खोजबीन की तो पता चला कि तीनों अपने घर से सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सस्ते कारीगर के लालच में लुट रहे हैं ज्वेलर्स
नया बाजार, कड़क्का चौक, लक्ष्मी चौक और अंदरकोट व अन्य इलाकों में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यापारियों के पास पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के कारीगर काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि बाहर के कारीगर सस्ते में व्यापारियों को मिल जाते हैं। व्यापारी इनके बारे में पूरी तरह से जांच-पड़ताल नहीं करते और न ही पुलिस को इनके बारे में कोई सूचना दी जाती है। नतीजतन कुछ समय काम कर ज्वेलर्स पर अपना भरोसा कायम करने के बाद यह लोग माल लेकर चंपत हो जाते हैं।
लक्ष्मी चौक इलाके के ज्वेलर्स नया बाजार, अशोक गली दरगाह निवासी राजेंद्र सोनी पुत्र सत्यनारायण सोनी ने भी आठ माह पहले दुकान पर हावड़ा निवासी शाहबुद्दीन, हाबू तथा शमीम नामक तीन युवकों को काम पर रखा था, इन लोगों ने भी दिन-रात मेहनत कर राजेंद्र सोनी पर अपना विश्वास कायम कर लिया और मौका देखकर गत 4 फरवरी को दुकान से 135 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। सोने की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है।
खबरें और भी हैं...