अजमेर. शादी के बाद लौट रही बरात का वाहन ओवरटेक की कोशिश में पिकअप जीप से टकरा गया। हादसे में दूल्हे के जीजा और दोस्त की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कैसे हुआ हादसा...
- शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन व अन्य बराती बस व अन्य वाहनों में लौट रहे थे।
- बस व एक अन्य वाहन तो शाम को घर पहुंच गए, लेकिन एक स्कॉर्पियो कार पीछे रह गई थी।
- यह कार ओवरटेक करते हुए एक पिकअप जीप से टकरा गई।
- हादसे में जेदिया के जवांई कोटा निवासी अनिल पंवार व दूल्हे के दोस्त शेखर की मौत हो गई, जबकि पार्षद भवानी जेदिया और दो अन्य लोग जख्मी हो गए।
- घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- शुक्रवार को जेदिया के दूसरे बेटे की बारात अजमेर में ही जाने वाली है।
- हादसे से जेदिया परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मातम छा गया।
- घायलों को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- घायलों में नगर निगम वार्ड संख्या 19 के पार्षद भवानी जेदिया भी शामिल हैं।
मेयर धर्मेंद्र गहलोत व पार्षदों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, अजमेर क्लब के निकट खादिम होटल के सामने रहने वाले गोपाल जेदिया के पुत्र की बरात मेड़ता सिटी गई थी। शादी के बाद गुरुवार को बरात वापस लौट रही थी।
दूसरे बेटे की शादी में मातम का माहौल
गोपाल जेदिया के एक अन्य पुत्र की बरात शुक्रवार को अजमेर में ही अशोक टांक के घर जाने वाली है। गुरुवार को हादसे से जेदिया परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। समाज के लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। शादी में शरीक लोग शोकमग्न हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए घटना के बाद की फोटोज...