पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दस रुपए के नकली नोटों की गड्डी थमाकर ठग दंपति ने महिला को ठगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर । रेलवे स्टेशन के निकट शातिर ठग दंपती ने रविवार को एक महिला को ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने महिला को अपने परिजन की मौत होने और अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाने के नाम पर ठगा। महिला को उन्होंने दस के नोटों की गड्डी के एवज में सोने के कान के टाॅप्स दिए थे, बाद में नोटों को जांचा गया तो नोटों की गड्डी नकली निकली।
वारदात सुबह 9.30 बजे की है। लेकिन पुलिस के पास पीड़िता शिकायत दर्ज कराने दोपहर 3 बजे पहुंची। पुलिस ने शातिर ठगों को तलाश किया लेकिन नतीजा सिफर रहा। क्लॉक टावर थाना पुलिस के मुताबिक कायस्थ मोहल्ला हीरा गली निवासी शकुंतला वर्मा ठगी की वारदात का शिकार हुई। शकुंतला सुबह महाराष्ट्र मंडल जाने के लिए घर से निकली थी।
गांधी भवन के पास टेंपो का इंतजार करते समय दो युवक आैर एक महिला वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने उसके साथ की महिला को अपनी पत्नी बताते हुए ठगी का पूरा घटनाक्रम रचा।
आगे की स्लाइड में देखें नकली नोटों की वो गड्डी जो शातिरों ने थमाई