पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्यावर. उदयपुर रोड लौहार बस्ती के समीप हुए हादसे में मंगलवार सुबह एक अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार जटिया कॉलोनी निवासी पूनम चंद सोलंकी (45) पुत्र किशनलाल सोलंकी राजकीय प्राथमिक स्कूल, नूंद्री मेंद्रातान में अध्यापक हैं। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान लौहार बस्ती के समीप सामने से आ रहे जेसीबी के चालक ने गफलत एवं लापरवाही से चलाते हुए उनके टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद जेसीबी का चालक गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गया, जबकि पूनम चंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सिटी थाने के एएसआई नारायण सिंह और कांस्टेबल भगवान सिंह ने शव को एकेएच की मोर्चरी में रखवाया और जेसीबी को जब्त कर थाने ले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शिक्षक संघ ने जताया शोक : दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के बाहर शिक्षकों का तांता लग गया। मृतक सोलंकी के साथ कार्यरत अन्य शिक्षकों का रो-रोकर बुरा हाल था। शिक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोलंकी बेहद मिलनसार और हंसमुख इंसान थे। उनकी अकस्मात मृत्यु पर शिक्षक संघ के गुरुशरण गोयल एवं अन्य शिक्षकों ने शोक जताया।
जेठानी की मौत, देवर-देवरानी घायल
ब्यावरत्नसदर थाना क्षेत्र के पिपलाज के समीप हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में उसके देवर और देवरानी गंभीर घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार सराधना निवासी महेंद्र सिंह रावत (26) अपनी पत्नी नैनी (24) और भाभी माया (28) के साथ ब्यावर डॉक्टर को दिखाने आया था।
डॉक्टर को दिखाकर वापस जाते समय पिपलाज के समीप वह किसी कार्य से रुके। वापस बाइक पर बैठते समय पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर में फंस कर माया करीब 50 फीट तक घसीटती गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में महेंद्र और उसकी पत्नी नैनी गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों मीत चौहान और संग्राम सिंह की मदद से घायलों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने पीछा कर कंटेनर चालक कलालिया, भीम निवासी विजय सिंह(39) पुत्र मानसिंह रावत को गिरफ्तार कर कंटेनर जब्त कर लिया। थाना प्रभारी सिंह ने ग्रामीणों से समझाइश कर प्रदर्शन कर रहें ग्रामीणों को राजमार्ग से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत
खरवात्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने नाकाबंदी कर ट्रेलर चालक को पकड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय पीपलाज चौराहे पर पीसांगन पंचायत समिति में मसीनिया की रहने वाली माया अपने जेठ-जेठानी नैनी के साथ मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर खरवा की ओर आ रहे थे।
चौराहे से कुछ ही दूर चलने के बाद तीव्र गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट मेंं लिया, जिससे माया की मौत हो गई और उसके जेठ-जेठानी घायल हो गए। घायलों को अमृतकौर अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.