पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • At Schools 3886 New Teacher Of English And Science

स्कूलों को अंग्रेजी व विज्ञान के 3886 नए शिक्षक मिलेंगे, आवेदन आमंत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार रात जारी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी व विज्ञान विषय के 3886 नए शिक्षक मिलेंगे। आयोग ने प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों से 30 सितंबर तक विस्तृत आवेदन पत्र मांगे हैं।
आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक अंग्रेजी के 1826 और विज्ञान के 2060 पदों के लिए सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा इस साल 21 फरवरी अौर अंग्रेजी की 22 फरवरी को आयोजित की गई थी। आरपीएससी ने अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की है। यह सूची पूर्णतया अस्थाई अनंतिम है। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच नहीं की गई है।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवेदन पत्र मय प्रमाण पत्रों के आयोग कार्यालय में 30 सितंबर तक आवश्यक रूप से भेज दें। विस्तृत आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात आयोग इनकी पात्रता की जांच करेगा।
उत्तर कुंजी का प्रकाशन यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट पर कर दिया जाएगा। आयोग सचिव नरेश ठकराल के मुताबिक वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड परीक्षा-13 के समस्त विषयों के परिणाम एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 2497/2014 लाला राम व अन्य बनाम के निर्णय के अध्याधीन रहेंगे।

आयोग ने कोर्ट केे आदेश पर रोके परिणाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार रात जारी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड अंग्रेजी व विज्ञान विषयों के परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट कोर्ट के आदेश पर रोका गया है।
इनके रोल नंबर भी जारी किए

आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक अंग्रेजी के कुल 4 अभ्यर्थियों के परिणाम कोर्ट के आदेश पर रोके गए हैं। इनके रोल नंबर 137099, 224836, 426222, 770809 हैं। इधर विज्ञान में कुल 6 अभ्यर्थियों के परिणाम कोर्ट के आदेश पर रोके गए हैं। इनके रोल नंबर 581423, 137100, 443436, 137102, 822709, 137104 हैं। इधर विज्ञान विषय में दो अभ्यर्थियों 218385 और 408081 के परिणाम अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर रोके गए हैं।