दशहरा की तैयारियां शुरू, गरबा में धूम रहेगी डांडिया की, रामलीला होगी
अजमेर। पटेल मेदान में रावण के पुतले बनना शुरू हो गया है फतेहपुर सीकरी से आए शब्बीर अहमद व 15 लोगों की टीम पुतले बनाने में जुटी है। रावण 65 फीट, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले 45 फीट के बनाए जाएंगे।
दस दिवसीय दशहरा महोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसके तहत गरबा महोत्सव का भी आयोजन होगा। जवाहर रंगमंच पर रामलीला का भी आयोजन होगा। इसके लिए कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां दी गई है।