अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयाेग में सोमवार को अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा। आयोग में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2013 के विभिन्न पदों के लिए सफल रहे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने पहुंचे।
गुजराती, गणित, पंजाबी, सोशल साइंस और उर्दू विषयों के परिणाम आयोग ने 17 सितंबर को घोषित किए थे। इन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग ने सोमवार तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को इन विषयों के विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि थी। इसे देखते हुए ही शाम तक अभ्यर्थियों की कतार नजर अाई।
आज इन विषयों की अंतिम तिथि
विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के अभ्यर्थी मंगलवार तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। इन विषयों का परिणाम आयोग ने 18 सितंबर को जारी किया था। इधर, हिंदी व संस्कृत विषयों के अभ्यर्थी बुधवार तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे।
आयोग सूत्रों के मुताबिक विस्तृत आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद आयोग इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करेगा। इसके बाद स्पष्ट पाए गए पात्र अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए अभिस्तावित किए जाएंगे।
आगे की स्लाइड्स में भी आवेदकों की तस्वीरों को देखें।