अजमेर। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को सपत्नीक ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर आने वाले क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की जीत की मन्नत मांगी।
तेज गेंदबाज शमी, पत्नी और अपने मित्रों के साथ शाम 4 बजे जियारत को पहुंचे। शमी को प्रशंसकों ने पहचान लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में होड़ लगी नजर आई। अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सचिव सैयद महमूद उल हसन चिश्ती और सैयद महफूज उल हसन चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई। शादी के बाद शमी पहली बार दरगाह पहुंचे हैं। इंग्लैंड सीरिज में मिली कामयाबी पर उन्होंने गरीब नवाज का शुक्राना अदा किया।