अजमेर. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार शाम तीर्थ नगरी पुष्कर में संस्कृति की छटा बिखरी। कैमल सफारी यूनियन की ओर से ऊंटों की रैली निकाली गई। इसमें देशी-विदेशी सैलानियों का उत्साह देखते ही बनता था।
रैली के दौरान युवतियां कालबेलिया नृत्य करती हुईं विदेशी मेहमानों का मन मोह रही थीं। रैली मुख्य मार्ग से गुजरती हुई सेंड ड्यून प्वाइंट पर पहुंची, जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालबेलिया नृत्य सहित कई राजस्थानी कार्यक्रम देख विदेशी पावणे मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं महिलाओं ने गरबे का भी लुत्फ उठाया।
फोटो-भीकम शर्मा
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरों को जिनमें विदेशी मेहमानों ने भी जमकर लुत्फ उठाया...