पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देर रात तक जमा कराईं ईवीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद उपचुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद पोलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार देर रात तक कर्मचारी ईवीएम जमा करवाते रहे।
फर्जी मतदाता गिरफ्तार
नसीराबाद विधानसभा उपचुनाव के दौरान पीसांगन में राजकीय गांधी शाला बूथ संख्या-30 में जगदीश कुमावत की मतदान पर्ची से वोट देने की कोशिश कर रहे दौसा के बनेड़ा निवासी प्रकाश पुत्र नाथू गुर्जर को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार किया है।
आधा घंटा रुका मतदान
पीसांगन में ग्राम पंचायत करनोस के शिवपुरा गांव में वोटिंग मशीन में खराबी के कारण करीब आधा घंटा मतदान रोका गया। बूथ में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, करीब आधे घंटे में 19 वोट डाले गए इसके बाद मशीन खराब हो गई। चुनाव अधिकारी ने मशीन बदल कर मतदान शुरू कराया।
शक में दो को पकड़ा
नसीराबाद में बूथ संख्या 6 और बूथ संख्या 1 पर फर्जी मतदान की कोशिश कर रहे चार युवकों को शक के आधार पर पकड़ा गया। बूथ एजेंटों की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध लोगोें को पकड़ा और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।