पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Executive Director Were Stunned To See Negligence

कहां है वेटिंग रूम का एसी, लापरवाही देख दंग रह गईं कार्यकारी निदेशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। रोडवेज की कार्यकारी यातायात निदेशक उर्मिला राजोरिया सोमवार को अजमेर केंद्रीय बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान उस समय दंग रह गई, जब उन्होंने डीलक्स प्लेटफार्म के वेटिंग रूम में एसी और एलईडी टीवी लगा नहीं देखा। इस दौरान उन्होंने पूछा कि ऐसे में यहां यात्री कैसे रुकेंगे? डीलक्स प्लेटफार्म पर तो यह व्यवस्था होनी ही चाहिए। राजोरिया ने सोमवार को केंद्रीय बस स्टैंड के निरीक्षण के साथ-साथ अजमेर, अजयमेरू तथा सीबीएस की प्रगति रिपोर्ट भी जांची।
राजोरिया तथा कार्यकारी प्रबंधक यातायात अनिता बरसीवाल ने बस स्टैंड पर स्मार्ट कार्ड रूम, आरक्षण बुकिंग विंडो, डीलक्स प्लेटफार्म, वेटिंग रूम तथा सीबीएस दफ्तर का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में भी जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने जोनल कार्यालय में अजमेर, अजयमेरू तथा सीबीएस कार्यालय की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कंडक्टरों तथा ड्राइवरों के रूट परिवर्तन के लिए लागू रोस्टर की पूरी तरह से पालना की जाए। किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। इस व्यवस्था में कोई खामी पाई गई तो वे कार्रवाई करेंगी।
आगे की स्लाइडों पर है निरीक्षण की सिलसिलेवार जानकारी