पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर बदहवास हालत में मिली विदेशी युवती

फिर बदहवास हालत में मिली विदेशी युवती, घाटी की तरफ आई थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। पिछले दिनों कैरिज वर्कशॉप के निकट रेलवे ट्रैक पर बदहवास हालत में मिली विदेशी युवती मंगलवार को फिर पुष्कर घाटी स्थित नौसर माता मंदिर के निकट बेहोशी की हालत में मिली। राहगीरों ने उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। पर्यटक सहायता बल के अधिकारियों ने युवती की हरकतों के बारे में मुख्यालय को जानकारी दी, जहां से मिले निर्देश के मुताबिक युवती को उसके परिचितों के साथ पुष्कर से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
पर्यटक सहायता बल के अधिकारी गोकुल चंद्र ने बताया कि पुष्कर के होटल लेक व्यू में ठहरी आस्ट्रेलिया निवासी डेनियल मंगलवार सुबह ऑटो रिक्शा से पुष्कर से घाटी की तरफ आई थी। जहां लोगों ने सूचना दी कि वह बेहोश हालत में पड़ी है। उसे जेएलएन अस्पताल के आपात कालीन वार्ड में उसे भर्ती किया गया। डाॅक्टरों ने अत्यधिक मात्रा में बीयर और अन्य नशीली वस्तु के सेवन से उसकी खराब होना माना है।