अजमेर । शहर के स्कूलों आैर कॉलेजों में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर निबंध, कविता आैर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं को आयोजन कर विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
एचकेएच स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर शैक्षणिक निदेशक आरएस शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी विश्व की ऐसी भाषा है जो वैज्ञानिक है। शर्मा ने हिंदी के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग के लिए 'प्रतिस्पर्धा की भावना छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है' आैर 'कनिष्ठ वर्ग के लिए प्रायोजना कार्य शिक्षा में सहायक है' विषय रखा गया।
वरिष्ठ वर्ग में कनिका गहलोत प्रथम, चिराग वैष्णव द्वितीय आैर प्रिंसी भाटी व नंदिनी शर्मा तृतीय रहीं। जबकि कनिष्ठ वर्ग में जूही झामतानी प्रथम, हर्ष गुप्ता द्वितीय आैर आयुष दाधीच तृतीय रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वरचित कविताओं से भावों की अभिव्यक्ति की। खुशी वैष्णव ने भारत का नजराना, प्राजक्ता वैद्य ने मैं न वो जो स्वप्न को, अनुराधा मीना ने बेटी की पीड़ा, पायल तिलोकानी मां-ममता की सूरत आैर योगेश ने मेरा अजमेर शीर्षक पर कविता सुनाकर खूब वा वाही लूटी। संचालन हेमलता शर्मा ने किया।
सम्राट पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। निदेशक नरपत सिंह शेखावत आैर प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कोमल करीठ प्रथम, कोमल गोपलानी द्वितीय आैर प्रियांशु शर्मा तृतीय रहे। कविता पाठ प्रतियोगिता में पल्लव जैन प्रथम, लक्षिता द्वितीय आैर अर्पिता तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल छात्रा दिव्या सिंह ने किया।
पढ़कर सुनाया केंद्रीय गृहमंत्री का संदेश
हिंदी दिवस के अवसर पर एसबीबीजे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक एमके रावन ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हिंदी दिवस पर दिए गए संदेश को पढ़कर सुनाया गया। मुख्य प्रबंधक बीएम अग्रवाल ने हिंदी के महत्व आैर दैनिक जीवन में हिंदी की उपयोगिता के बारे में बताया। बैंक में हिंदी श्रुतिलेख, शब्दावली आैर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री जन धन योजना रखा गया था। इसमें एमए हाशमी प्रथम आैर छवि गौड़ द्वितीय रहीं। जबकि शब्दावली प्रतियोगिता में प्रमोद माथुर प्रथम आैर पूनम भारती द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं श्रुतिलेख प्रतियोगिता में अनिता गुप्ता प्रथम आैर हुकुम चंद गोयल दूसरे स्थान पर रहे।
मुख्य प्रबंधक एलएन मलिंदा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हिंदी का अधिकाधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया। अंत में हिंदी अधिकारी अनिल गुप्ता ने आगन्तुकों का अाभार जताया।