पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरा क्या कसूर: बैग में बंद कर नाले में पटक गए 24 घंटे पहले जनमी मासूम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर। मेरा कसूर क्या है मां? शायद यही सवाल जेएलएन अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड के आइसीयू में भर्ती नवजात शिशु की आंखों में हैं। नवजात शिशु शुक्रवार को बैग में बंद धोलाभाटा चौहानों का बेरा इलाके में नाले में पड़ा मिला था। लोगों की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस ने बच्चे को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है।

डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का स्वास्थ्य सामान्य है। पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है कि कौन है, जो नौ माह कोख में रखने के बाद बेटे को नाले में फेंक गई। पुलिस के अनुसार धोलाभाटा चौहानों का बेरा इलाके में सिंचाई विभाग के नाले में शुक्रवार को बैग में बंद नवजात को एक कचरा बीनने वाले युवक ने देखा था।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरे मामले के बारे में -