पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुवंत भाटी व पीड़िता की कॉल डिटेल की जांच

शिक्षिका से मारपीट का मामला : भाटी व पीड़िता की कॉल डिटेल की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। योगा शिक्षिका ज्योति टांक के साथ मारपीट मामले में आरोपी चेतना भाटी, उनके पति हनुवंत भाटी और पीड़िता के मोबाइल फोन की कॉल की डिटेल की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसपी संजय गुप्ता के अनुसार मामले में विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है। शीघ्र ही परिणाम सामने आएगा। फिलहाल पीड़िता के बयानों की तस्दीक की जा रही है।
पुलिस के अनुसार योगा शिक्षिका ज्योति टांक ने पुलिस इंस्पेक्टर चेतना भाटी पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और जेवर छीनने के आरोप में अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, दूसरी ओर आरोपी चेतना भाटी ने भी ज्योति टांक पर बेटे के अपहरण का प्रयास और ब्लैकमेल करने और एएसपी शरद चौधरी पर साजिश रचकर फंसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलों में जांच एएसपी केकड़ी संजय गुप्ता कर रहे हैं। जांच अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनके बयानों के आधार पर साक्ष्य व सबूत जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता और पुलिस इंस्पेक्टर हनुवंत भाटी की कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है।
(योगा शिक्षिका के घर पर निर्वस्त्र हनुवंत भाटी)