पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गायक वाडेकर ने अजमेर दरगाह पर पेश किए अकीदत के फूल, मांगी दुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर ने सपरिवार शनिवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत की। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर कामयाबी की मन्नत मांगी।
वाडेकर परिवार दोपहर करीब 12 बजे दरगाह पहुंचा। वे आस्ताना शरीफ पहुंचे और गरीब नवाज की मजार पर अकीदत का नजराना पेश किया। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उन्हें जियारत कराई। उनके परिवार के सदस्यों ने जन्नती दरवाजा पर मन्नत का धागा भी बांधा।
फिल्म चांदनी, हेराफेरी, परवरिश, नसीबी, जोशीले, बेताब, कर्ज समेत विभिन्न मशहूर फिल्मों में वाडेकर के गाए गीतों ने देशभर में धूम मचा दी थी। सखी के मुताबिक वाडेकर करीब चार दशक बाद जियारत को पहुंचे हैं।