पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपिल को देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

कॉमेडी किंग को देखने के लिए उमड़ी भीड़, माइक लेकर कपिल ने खुद किया शांत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनकी टीम बुधवार को अजमेर के किशनगढ़ मार्बल एरिया में फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' की शूटिंग के लिए पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों व मजदूरों की भारी भीड़ कपिल को देखने उमड़ पड़ी। कपिल को खुद शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी, फिर भी लोग नहीं माने। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। भारी भीड़ के चलते तीन मिनट के गाने की शूटिंग में एक घंटे की जगह छह घंटे लग गए।
फिल्म में होगी राजस्थानी छटा : कपिल शर्मा
भास्कर से बातचीत में कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी इस फिल्म की राजस्थान के नागौर, किशनगढ़,बाड़मेर सहित विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की गई है। फिल्म में राजस्थानी छटा, हास्य के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन व संदेश देखने को मिलेगा। किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड की सफेद मिट्‌टी और चारों ओर पहाड़ की लोकेशन सबको बहुत पसंद आई। इसके लिए खेजड़ी का पेड़ लगाया गया पेड़ के पास अभिनेत्री इला ने गाने का दृश्य फिल्माए् गए। कपिल ने कहा कि फूहड़ता के बिना भी हास्य संभव है। हास्य में सादगी ही लंबे समय तक चर्चित रह सकती है क्योंकि हास्य का आनंद हर वर्ग के लोग लेना चाहते हैं।
शांति से टीम का सहयोग करें
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आखिर खुद कपिल शर्मा ने माइक हाथ में लेकर भीड़ को हैलो बोला और शांति से सहयोग करने की अपील की। परेशान होकर फिल्म यूनिट वालों को पुलिस से भीड़ हटाने के लिए बोलना पड़ा। कुछ लोगों ने खेजड़ी के पेड़ को काटकर शूटिंग के लिए लगाने पर विरोध जताया। पुलिस ने लाठियां भांजी और भीड़ को एक तरफ किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें शूटिंग के और PHOTOS...