अजमेर। कॉमेडी किंग
कपिल शर्मा आजकल अपनी डेब्यू फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' की शूटिंग में बिजी हैं। इसकी शूटिंग राजस्थान में चल रहीं है। फिल्म को जोधपुर, अजमेर के किशनगढ़ और पुष्कर में फिल्माया जा रहा है।
गुरुवार को फिल्म की टीम पुष्कर में शूट करने पहुंची। वीनस प्रोडक्शन के अंतर्गत बन रही इस फिल्म की शूटिंग यहां के रिजॉर्ट में की गई। रिजॉर्ट में स्वयंवर का सीन शूट किया गया। इस सीन में कपिल के साथ अदाकारा एली अबराम भी दिखाई दी।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक अब्बास मस्तान हैं। मूवी में डायरेक्टर-एक्टर अरबाज खान भी दिखाई देंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें शूटिंग के दौरान की PHOTOS...