पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरियन्स ने भी PM मोदी के जन्मदिन पर साझा की खुशी, गुलाब की पंखुड़ी उड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। कोरियन ग्रुप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुशियां मनाई। पुष्कर में बुधवार को कोरिया के 17 लोगों के ग्रुप ने गुलाब के फूल की पंखुड़ियों की वर्षा कर खुशियों का इजहार किया। दल राजस्थान के भ्रमण पर आया था, उसे पीएम मोदी का जन्मदिन होने की जब बात चली तो उन्होंने भी अपनी खुशी को स्थानीय लोगों के साथ साझा किया।
दल के साथ रहे अशोक टांक (संस्कृति प्रचारक एवं ऊंट श्रंगारक) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दल के सदस्योें ने पुष्प वर्षा कर खुशी जताई। टांक ने बताया कि इससे पूर्व कोरिया ग्रुप ने कैमल सफारी की। उन्हींने पुष्कर के रमणीय स्थलों का भी भ्रमण कर स्थल की सुंदरता की तारीफ की