पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन से लापता मां व मासूम बेटे का शव कुएं में मिला

कुएं में मिला चार दिन से लापता मां व मासूम बेटे का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोराड़ा (अजमेर)। बोराड़ा के निकट ग्राम ढिंगारिया निवासी एक महिला और उसके पुत्र का शव कुएं में मिला। दोनों चार दिनों से लापता थे। दोनों का शव डबरेला से डेढ़ किलोमीटर दूर एक कुएं मे मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों को शनिवार को मां-बेटे का शव ढिंगारिया की ओर जाने वाले रास्ते मेंं एक कुएं में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को सरवाड़ अस्पताल में रखवाया है।

सुमित्रा पत्नी पप्पू भील (28) और उसका पांच वर्षीय पुत्र विक्रम 10 दिसंबर को खेत से लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बोराड़ा थाने में पप्पू भील ने दर्ज कराई थी। शनिवार करीब पांच बजे भेड़-बकरी चराने एक चरवाहा कुएं के पास गया तो उसमें एक महिला की लाश पानी में तैरती हुई मिली। चरवाहे ने ग्राम डबरेला के ग्रामीणों को इसकी सूचना फोन पर दी। घटना की सूचना मिलते ही डबरेला उप सरपंच हनुमान सिंह व अन्य बुजुर्ग ग्रामीण एकत्रित होकर कुएं पर पहुंच गए। उन्हें कुएं में महिला व बालक का शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने बोराड़ा थाने में घटना की जानकारी दी। बोराड़ा थाने के कांस्टेबल मुकेश और सांवरलाल ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से चारपाई के सहारे दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पति पप्पू भील कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया।