अजमेर। नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए तैयार किया गया 2 अरब 45 करोड़ 84 हजार रुपए का बजट पारित कर दिया गया। सदन में मेयर ने बजट प्रस्ताव रखा। आय-व्यय के प्रावधानों पर चर्चा के बाद बजट पारित कर दिया गया। यह बजट पिछले साल से 4475 लाख रुपए ज्यादा है। गत बजट 2 अरब 10 करोड़ 9 हजार रुपए था।
{ कचरा व सफाई पर खर्च- 1800
{ कंक्रीट सड़क पर व्यय- 300
{ डामर सड़क पर व्यय- 300
{ सार्वजनिक प्रकाश उपकरण- 300
{ सड़क एवं पुल- 250
{ स्मार्ट सिटी के लिए -100
{ सुरक्षा निक्षेप- 70
{ महापौर, अध्यक्ष, पार्षद अन्य भत्ते (विविध)-360
{ ई-गवर्नेंस सामाजिक दायित्व - 100 सयंत्र एवं मशीनरी (हाइड्रोलिंक प्लेटफार्म)- 550
{ वाहनों पर खर्च- 100
{ शहर की नालियों पर खर्च- 400
{ प्रकाश व्यवस्था- 350
{ सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य संपत्तियां- 100
{ बाग-बगीचे व उद्यान- 100
{ कार्यालय भवन- 1500
{ सामुदायिक व अन्य भवन- 150