पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Condition Will Apply In The Tender Of Town Cleaning

अब पूरे वार्ड की सफाई की शर्त रखेगा निगम, भ्रष्टाचार रोकने उठाया कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. नगर निगम सफाई ठेके में इस बार सफाई कर्मियों की संख्या तय करने के बजाए पूरे वार्ड की सफाई की शर्त रखेगा। इस पहल से ठेके में भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगी। अब तक निगम ठेके में सफाई कर्मियों की संख्या तय करता रहा है।
निगम का ठेके की अवधि समाप्त हुए एक साल अधिक का समय बीत गया है, लेकिन सरकार के आदेश नहीं आने से पुराने ठेकेदार से काम करवा रहा है। पहले सरकार ने प्रदेश के सभी निगमों का ठेका अपने स्तर पर करने का फैसला किया था, लेकिन मामला परवान नहीं चढ़ा। सरकार ने निगम को फिलहाल नया ठेका करने की स्वीकृति दे दी है। निगम ने सफाई ठेके के लिए नई निविदा जारी कर दी है, जो कि अगले माह खुलेगी।
अभी यह होता था

निगम अभी बीट तय करता था। 55 वार्डों में 1300 बीट हैं। हर बीट पर एक आदमी लगाना पड़ता है। इसी शर्त से ठेके में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार होता है।
अब होगा यह

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर. मीणा ने इस सिस्टम को समाप्त करने के लिए अब बीट के बजाए पूरे वार्ड की सफाई की शर्त रखी है। यानी ठेकेदार अब एक आदमी से वार्ड की सफाई करवाए अथवा 50 से। वार्ड की सफाई नहीं होने पर निगम तय क्षेत्र के अनुसार ठेकेदार के बिल से कटौती कर देगा।
इनका कहना
' इस बार वार्ड की सफाई करने की शर्त होगी। सफाई ठेके में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पुख्ता व्यवस्था होगी।'
-सीआर मीणा, सीईओ