पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ियों में मिला नवजात

झाड़ियों में मिला नवजात, कांटों व चींटियों के खाने के निशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर। राजकीय अमृतकौर अस्पताल के पीछे गुरुवार को झाड़ियाें में नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। फैक्ट्री में जा रहे एक व्यक्ति काे शिशु दिखा तो उसने पुलिस को सूचित किया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद नवजात को एफबीएनसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार तहसील के समीप रहने वाला माेहित भारद्वाज गुरुवार दोपहर हॉस्पिटल के पीछे रहने स्थित अपनी फैक्ट्री से खाना खाने घर जाने के लिए निकला। फैक्ट्री से बाहर आते ही उसे झाड़ियों में से बच्चे के रोने की आवाज आई। उसने झाड़ियों में जाकर देखा तो उसे गंभीर जख्मी हालात में नवजात दिखा। मोहित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और शिशु को लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचा। जांच के बाद ड्यूटी डॉक्टर स्वाति शर्मा ने नवजात को एफबीएनसी वार्ड में भर्ती कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी।
कुछ घंटे पहले ही लिया था जन्म
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएम बोहरा ने बताया कि नवजात का जन्म मात्र कुछ घंटों पहले ही हुआ है। नवजात लगभग 8 माह का विकसित बालक है। झाड़ियों में फेंके जाने के कारण नवजात काे कांटे चुभ गए और चींटियाें ने काट लिया।
उन्होंने बताया कि नवजात की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि झाड़ियों में फैंकने के कारण नवजात के शरीर पर लगी चोटों के कारण उसे ऑक्सीजन दी जा रही है। शिशु पर लगे क्लिप से शिशु के किसी क्लीनिक में पैदा होने की संभावना है।