पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह पार्टी आग लगाने का काम करती है और कांग्रेस आग बुझाने का। दो समुदाय विशेष के व्यक्तियों की गाड़ी भी टकरा जाती है तो यह लोग उसे सांप्रदायिक दंगे की शक्ल दे देते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह सरकार है। आज पूरे प्रदेश में विकास का माहौल बना हुआ है।
मुख्यमंत्री शनिवार को आजाद पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजमेर में आनासागर एस्केप चैनल के सुदृढ़ीकरण, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल और उनके स्थान पर कई युद्ध लडऩे वाली वीरांगना झलकारी बाई स्मारक व देवनारायण बालिका छात्रावास के लोकार्पण के बाद जनसभा का आयोजन किया गया था।
मुख्यमंत्री ने अजमेर जिले के केकड़ी और सरवाड़ कस्बों के तनावपूर्ण घटनाक्रमों हवाला देते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ दो संप्रदायों के लोगों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झड़पें होने के मामले सामने आने लगे हैं।
इन मामलों के पीछे ऐसे ही तत्व हैं जो आग लगाने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हमेशा यह कहता है कि कांग्रेस ने क्या किया, देश को बर्बाद किया। लेकिन अब इनकी चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ चुका है।
गहलोत ने अपनी सरकार के पांच सालों के कार्यों को शानदार बताते हुए कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग और तबके के विकास के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। सरकार की पेंशन, निशुल्क दवा, निशुल्क जांच समेत सभी योजनाएं दीर्घकालिक और बड़ा लाभ देने वाली हैं। गहलोत ने बाड़मेर में लगने वाली रिफाइनरी को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे विकास के लिए मील का पत्थर बताया। इसके साथ ही कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने के काम में जुटी है।
भाजपा के पास गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। वे बौखला गए हैं। कभी कहते हैं बिजली 24 घंटे दे देंगे, गुर्जरों को आरक्षण दे देंगे। कभी कहते हैं आरटेट समाप्त कर देंगे। यह चाहते हैं कि हम एक बार कैसे भी गद्दी पर बैठ जाएं। आगे-आगे देखो यह चुनाव में क्या-क्या तमाशे करते हैं।
सरकारी कर्मचारी की कोई समस्या नहीं
वेतन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर भले ही सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं और रोजाना आंदोलन कर रहे हो। लेकिन मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकारी कर्मचारियों की कोई समस्या नहीं हैं। कुछ लोग यूं ही नाराज चलते रहते हैं।किशनगढ़ को पेयजल योजना की सौगातमदनगंज किशनगढ़. मुख्यमंत्री ने शनिवार को किशनगढ़ शहरी क्षेत्र के लिए 257 करोड़ रुपए की पेयजल योजना की घोषणा की।
योजना लागू होने के बाद शहरवासियों को तीन दिन में एक बार की बजाय रोजाना पानी मिलेगा। जयपुर रोड पर आयोजित राजीव गांधी विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप व साइकिल के चेक वितरण कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने योजना की घोषणा की।
गहलोत ने अजमेर जिले में पेयजल समस्या के समाधान में बीसलपुर योजना के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के बाद हालात सुधरे हैं। किशनगढ़ क्षेत्र के लिए 257 करोड़ की पेयजल योजना के पर भी गंभीरता से विचार कर उसे अमल में
लाया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.