पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करणपुरा में पैंथरों के जोड़े ने बाड़े में घुसकर बकरियों का किया शिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। समीपवर्ती ग्राम ब्यावर खास के निकट करणपुरा में शुक्रवार रात पैंथरों के जोड़े ने बाड़े में घुसकर तीन बकरियों को मार डाला तथा दो बकरियों काे जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए मुआवजे की मांग उठाई है।
करणपुरा निवासी निजाम अली ने बताया कि शुक्रवार रात बाड़े में बंधी बकरियों के अचानक असहज हो कर चिल्लाने से उसकी नींद टूट गई। उसने उठ कर देखा तो बाड़ेे में दो पैंथर दिखे। निजाम ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौैड़ पड़े।
गांव वालों का शोर सुनकर पैंथर जंगल में भाग गए। निजाम अली ने बताया कि पैंथर ने तीन बकरियों को मार दिया और दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। सूचना मिलने पर पहुंचे पाली जिला क्षेत्र के सेंदडा वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पैंथरों के पगमार्क उठाए। वनकर्मियों के अनुसार बकरियों का शिकार करने वाले हिंसक जंगली जानवर पैंथर ही थे। वन विभाग के अनुसार पगमार्क संभवतया एक नर और एक मादा पैंथर के हैं।