अजमेर. जैन समाज की पदयात्रा रविवार सुबह अजमेर की नसियां से शुरू हुई। वहां से केसरगंज पर एकत्र हुई एवं नारेली तीर्थ के लिए रवाना हुई। मार्टिंडल ब्रिज पर पहुंचते ही घोड़ा बिदक गया। इससे चालक चलती बग्घी से गिरकर घोड़े के पैर के नीचे आ गया।
गनीमत रही कि, उसी वक्त ब्रिज पर खड़े एक राहगीर की नजर पड़ गई, उसने दौड़कर घोड़े की लगाम पकड़ ली और घोड़े को काबू कर लिया। इस बीच चालक घोड़े के पैरों के नीचे से निकल गया, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
फोटो-अशोक बंदवाल
आगे की स्लाइडों पर देखें घटना की सिलसिलेवार तस्वीरों को