पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रैन बसेरा में पानी भरा, छावनी प्रशासन नहीं करा रहा साफ-सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। ब्यावर बस स्टैंड पर स्थित छावनी परिषद के रैन बसेरे में पिछले एक-डेढ़ माह से बरसात की पानी भरा होने से वह तालाब में तब्दील हो गया है, लेकिन छावनी प्रशासन इस हेतु कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
नगर कांग्रेस महामंत्री योगेश परिहार ने छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिमेष गांगुली को पत्र भेजा। इसमें बताया कि छावनी परिषद ने ब्यावर बस स्टैंड पर निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा बना रखा है। जो शीत ऋतु में और बरसात में निराश्रित लोगों के काम आता है। ब्यावर बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय का काम करता है, लेकिन पिछले एक-डेढ़ माह से बरसात के कारण रैन बसेरे में पानी भरा हुआ है और रैन बसेरा तालाब में तब्दील हो रखा है। पत्र में लिखा गया है कि छावनी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिहार ने शीघ्र ही रैन बसेरे का पानी निकलवाकर उसे व्यवस्थित करने की मांग की है।