अजमेर। सेंट एंसलम स्कूल में पिछले दिनों एक शिक्षक द्वारा बाहरवीं के छात्र अभिषेक साइमन को थप्पड़ मारने का मामला शनिवार को गरमा गया। विभिन्न छात्र संगठनों ने स्कूल पहुंचकर फादर कैंशियस लिगोरी के कक्ष में हंगामा खड़ा कर दिया।
स्कूल के बाहर फादर का पुतला फूंककर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। छात्र नेता हाथोंहाथ फादर के इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। छ़ुट्टी होते ही स्कूली छात्र भी हंगामे में शामिल होकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ता देख फादर ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद छात्रनेताओं आैर फादर के बीच एक घंटे तक हुई बातचीत हुई और फादर ने जांच के लिए आश्वस्त किया, तब मामला शांत हुआ।
आगे की स्लाइडों में घटना से जुड़ीं और भी तस्वीरें और खबर विस्तार से