पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इस बार 4 दिन का होगा पुष्कर का धार्मिक मेला, कार्तिक पूर्णिमा पर होगा समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। पुष्कर का विश्वविख्यात धार्मिक मेला एक तिथि क्षय होने के कारण इस बार पांच दिनों की जगह 4 दिन का होगा। 3 नवंबर को कार्तिक एकादशी के साथ पुष्कर सरोवर में पंच तिथि स्नान (धार्मिक मेला) शुरू होगा।

यह धार्मिक मेला 6 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर होने वाले महास्नान के साथ संपन्न हो जाएगा। तिथि क्षय होने के कारण श्रद्धालुओं को पुष्कर सरोवर में पांच दिवसीय पंचतीर्थ स्नान का पुण्य चार दिनों में ही मिलेगा। जबकि प्रतिवर्ष यह मेला पांच दिवसीय होता है। जबकि पुष्कर पशु मेला 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।