पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Railway Employees Protests Against Accidents

दुर्घटनाओं के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पालाइज यूनियन ने कारखानों में बढ़ती दुर्घटनाओं के विरोध में शनिवार को लोको कारखाने के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के सहायक महामंत्री एवं शाखा सचिव भूपेंद्र भटनागर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बढ़ते हादसों पर नाराजगी जाहिर करते हुए रोष जताया।
शाखा सचिव भटनागर ने बताया कि कारखाने में कर्मचारियों के काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सुरक्षा के साधन जैसे हैलमेट पुराने हो चुके हैं, नए की खरीद नहीं की जा रही। सुरक्षा बेल्ट नहीं हैं, प्राथमिक सुरक्षा केंद्र पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं, हादसे के शिकार कर्मचारी को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं है।
यूनियन ने कई बार सुरक्षा संसाधनों की मांग की लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेल्डरों के दस्ताने नहीं होने से कर्मचारियों के हाथ जल रहे हैं। हैरत की बात यह है कि सेफ्टी शूज़ और आई ड्रॉप लंबे समय से उपलब्ध नहीं है। कारखाने में वर्कलोड उपलब्ध नहीं है। मेटेरियल समय पर नहीं मिलता है, आईडल टाइम बुक नहीं किया जाता है। इससे प्रोत्साहन भत्ते में लगातार कमी आ रही है।
प्रदर्शन के दौरान विद्युत कारखाना सचिव गिरधारी मंडाड़, कैरिज कारखाना सचिव मदन सिंह राठौड़, मधु खंडेलवाल, जगदीश सिंह, राजेंद्र शर्मा, अशोक चौहान, नीरज गुप्ता, राकेश शर्मा, सत्यनारायण आदि मौजूद थे।