पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सवा इंच बारिश, उफने नाले 34.3 मिली मीटर बारिश दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर। शनिवार को हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया। दोपहर में उमस के बाद छाए बादलों ने शहर में झड़ी लगाई। शाम करीब पौने चार बजे से बादलों के छाने के साथ ही बूंदाबांदी की शुरुआत हो गई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी ने तेज बौछारों का रूप ले लिया। शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम विभाग ने 34.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।


शहर के विभिन्न नाले उफान पर आ गए। रातीडांग नाला तो उफन कर सड़क के बराबर आ गया। शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे, सावित्री कॉलेज चौराहे, महावीर सर्किल, प्राइवेट बस स्टैंड समेत अन्य जगहों पर पानी भरा होने से शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।


पुष्कर में आधे घंटे झमाझम


पुष्कर. पांच दिन सूखे बीतने के बाद शनिवार शाम पुष्कर में सावन बरसा। आधे घंटे की झमाझम से कस्बे की सड़कें तर हो गईं। निचले इलाकों में पानी भर गया। उमस से राहत भी मिली। नाग पहाड़ी पर बारिश के दौरान धार कम होने की वजह से सरोवर के जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई। सावन की दस्तक के साथ ही काली घटाओं के छाने का दौर शुरू हो गया।

आखिर शनिवार शाम जमकर मेघ बरसे। मालियान मंदिर से पुराने रंगजी मंदिर व वराह घाट होते हुए विश्राम घाट तक के मुख्य बाजार में पानी भर गया। गुरुद्वारे के सामने, हैलोज रोड समेत कई निचले इलाकों में देर रात तक पानी भरा रहा। उधर तेज बारिश देखते हुए लोगों को पुष्कर सरोवर में काफी पानी आने की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई। आलम यह रहा कि नाग पहाड़ी की एक भी नदी सरोवर में आकर नहीं मिली।