अजमेर। शहर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को
जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धन संग्रह किया गया। भाजपा शहर इकाई बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ इसके लिए शहर में 13 टीमों का गठन कर धन संग्रह किया गया।
अजमेर के प्रमुख बाजारों को 13 सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा पार्षद एक माह की तनख्वाह देंगे।जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व कंवल प्रकाश किशनानी के नेतृत्व में गांधी भवन, कचहरी रोड से अग्रसेन सर्किल, धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में मदारगेट, नला बाजार देहली गेट, हरीश झामनानी के नेतृत्व में डिग्गी बाजार प्लाजा रोड, पड़ाव, कवंडसपुरा में लोगों से राशि जुटाई गई।
रावत व सोमरत्न आर्य के नेतृत्व में गांधी भवन से जीसीए व केसरगंज गोलचक्कर, शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में क्लाक टॉवर से मदारगेट, गांधी भवन, कबाड़ी बाजार, धर्मेश जैन और आनन्द सिंह राजावत के नेतृत्व में चूड़ी बाजार, नया बाजार से नसियां तक, सतीश बंसल के नेतृत्व में उतार घसेटी, डिग्गी चौक खारी कुई, कपड़ा बाजार में धन संग्रह किया गया।
युवा मोर्चा द्वारा सूचना केंद्र से जयपुर रोड, खाइलैंड, पृथ्वीराज मार्ग, चूड़ी बाजार, इब्राहिम फखर के नेतृत्व में डिग्गी चौक, पन्नीगरान चौक, लंगर खाना गली, अंदरकोट, ढाई दिन का झोंपड़ा, नरपत सिंह के नेतृत्व में रामद्वारा गुरुद्वारा से डीएवी कॉलेज तक, दीपेंद्र लालवानी, दौलत खेमानी और महेन्द्र जादम के नेतृत्व में वैशालीनगर पुलिस लाइन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत कैलाश कच्छावा और घीसू गढ़वाल के नेतृत्व में मार्टिंडल ब्रिज से मृदंग सिनेमा, राजा साइकिल तक गोपाल सिंह चौहान, दयालराम सिवासिया धन संग्रह किया गया।
संजय भाटी व अन्य कार्यकर्ताओं ने भोपों का बाड़ा, घूघरा घाटी, टीटी कॉलेज क्षेत्र में धन संग्रह किया।जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि मुख्य बाजारों के साथ ही भाजपा द्वारा सभी 55 वार्डों में भी
जम्मू कश्मीर सहायतार्थ धन संग्रह अभियान चलाया गया।
आगे की स्लाइड पर भी देखें पार्षदों को राशि जुटाते हुए-