ब्यावर। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की जनतंत्र यात्रा बुधवार को ब्यावर पहुंची। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। वाहन रैली निकालकर सुभाष उद्यान स्थित राठी पैवेलियन में आयोजित सभास्थल तक उन्हें ले जाया गया।
हजारे ने कहा स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से उन्होंने 26 साल की उम्र में देश सेवा का संकल्प लिया था। देश सेवा का जज्बा ही है कि उनके गांव में खेती-बाड़ी है।
तीन भाई हैं, मगर अन्ना उनके बच्चों के नाम तक नहीं जानते। अन्ना ने कहा कि यदि समाज और देश सेवा के लिए कोई जेल जाता है तो यह उसके लिए अलंकार है। उन्होंने कहा कि वे जन लोकपाल के लिए मरते दम तक संघर्ष करेंगे।