पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Ajmer News, Bribes, Steal ATM, Arrested

पीएनबी का एटीएम तोड़ा, सेंट्रल लॉक नहीं खुलने से बचे सात लाख रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर। सेक्टर 11 में पुराने आईओसी डिपो के सामने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम मंगलवार रात चोरों ने तोड़ दिया। गनीमत रही कि चोर सेंट्रल लॉक नहीं खोल पाए। इससे सात लाख 11 हजार 400 रुपए चोरी होने से बच गए। सुबह राहगीरों ने गोवर्धन विलास थाने में एटीएम टूटे होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया और एफएसएल टीम ने सैंपल लिए।
पुलिस ने बताया, तब बैंक प्रबंधन को पता चला
पुलिस ने बताया कि एटीएम टूटने की सूचना बैंक अधिकारियों को भी नहीं थी। सुबह पुलिस ने बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी दी, जिस पर पंचशील मार्ग स्थित पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक हेमंत कुमार पहुंचे। उन्होंने एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट थाने में दी। थानाधिकारी गोवर्धनलाल ने बताया कि पुलिस ने बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। दो दिन बाद कैमरा एक्सपर्ट्स के आने पर फुटेज देंगे।
सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं
पुलिस ने बताया कि जिस एटीएम को तोड़ा गया, वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है। न ही अलार्म सिस्टम था। चोरों ने एटीएम का आगे का हिस्सा पूरी तरह तोड़ दिया था। लेकिन अलार्म नहीं बजा। अधिकतर एटीएम पर बैंक की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। भास्कर देर रात इस काउंटर पर पहुंचा, तब भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।
मुख्यालय को लिखा है
॥बैंक को एटीएम मशीन उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाते हैं। कल की घटना में सामने आया है कि वहां सिक्योरिटी नहीं थी। हमने हेड क्वार्टर को लिखकर भेजा है कि मशीन उपलब्ध करवाने वाली कंपनी से गार्डस की तैनातगी सुनिश्चित की जाए।
एम.एन. परमार, मुख्य प्रबंधक, पीएनबी