अजमेर। ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 801 वें उर्स के मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से सोमवार को चादर पेश की जाएगी। केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता यह चादर लेकर दरगाह पहुंचेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ओर से मंगलवार को चादर पेश की जाएगी। खादिम सैयद गनी गुर्देजी के मुताबिक सोनिया गांधी की चादर सुबह 9 बजे पेश की जाएगी। एआईसीसी सचिव अनीस दुर्रानी सोनिया गांधी की चादर लेकर आ रहे हैं। इस चादर को पेश करने के लिए मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान भी आएंगे।
कमेटी सदस्य करेंगे इस्तकबाल
दरगाह कमेटी के नए सदस्य असरार अहमद और वहाज चौधरी आदि यहां पहुंच गए हैं। बुलंद दरवाजे पर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया जाएगा।