अजमेर। ख्वाजा साहब के उर्स में जायरीन की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर, अजमेर-बरेली-अजमेर, अजमेर-आगरा फोर्ट, उदयपुर-अजमेर एवं आगरा फोर्ट-उदयपुर (वाया अजमेर) उर्स स्पेशल रेल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09617 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस उर्स स्पेशल ट्रेन 15 मई को अजमेर से रात 8 बजे रवाना होकर 16 मई दोपहर 1.40 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09618 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 16 मई को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर 17 मई को दोपहर 2.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद, महसाना, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर एवं दौराई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 1 सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 10 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 9 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 23 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09631, अजमेर-बरेली उर्स स्पेशल ट्रेन 15 मई को अजमेर से शाम 5़ 30 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09632 बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा 15 मई को बरेली से रात 9 बजे रवाना होगी। इन गाड़ियों का दोनों दिशाओं में फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस गाड़ी में 1 सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 10 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 4 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 18 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09635 अजमेर-आगरा फोर्ट उर्स स्पेशल ट्रेन 17 मई को अजमेर से रात्रि 12़15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। इस गाड़ी का जयपुर, बांदीकुई एवं भरतपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस गाड़ी में 1 थर्ड एसी, 12 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 8 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 23 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09636 आगरा फोर्ट-उदयपुर वाया अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा 17 मई को आगरा फोर्ट से सुबह 8़ 30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, एवं राणाप्रताप नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 1 थर्ड एसी, 12 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 8 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 23 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09633, उदयपुर-अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 18 मई को उदयपुर से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:20 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस गाड़ी का ठहराव राणाप्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर होगा। इस गाड़ी में 1 थर्ड एसी, 12 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 8 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 23 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09027 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा 13 मई को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11़ 45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6: 45 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09028 अजमेर-दादर उर्स स्पेशल ट्रेन 14 मई को अजमेर से सुबह 8:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5: 25 बजे दादर पहुंचेगी। इन गाड़ियों का ठहराव दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, आनंद, अहमदाबाद, पालनपुर, आबू रोड, सिरोही रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर एवं दौराई स्टेशनों पर होगा। इस गाड़ी में 1 सेकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 10 द्वितीय श्रेणी शयनयान एवं 6 साधारण श्रेणी के डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे।