पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Ajmer News, Suicide, Railway Track

पति की बेवफाई और बच्चों की जुदाई से दुखी थी, आत्महत्या करने गई तो...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़। पति की बेवफाई और बच्चों की जुदाई से दुखी महिला ने गुरुवार को परासिया रेलवे डबल फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। लेकिन गेटमैन की सतर्कता के चलते महिला की जान बच गई। बिहार से आई महिला को गेटमैन ने ट्रेक के दूसरी ओर धकेल दिया जिससे वह गिरकर अचेत हो गई। पुलिस ने महिला को सामाजिक संस्था ‘अपना घर’ भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार परासिया रेलवे डबल फाटक पर गेटमैन छोटूलाल रोजाना की तरह डयूटी दे रहा था। सुबह ९ बजे पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी तो छोटूलाल ने फाटक को बंद कर दिया। इसी दौरान एक महिला ट्रेक से कुछ दूरी पर पेड़ के पास अकेली बैठी थी। ट्रेन की आवाज सुनकर भी महिला वहीं बैठी रही तो गेटमैन को शक हो गया।
उसने चिल्लाते हुए महिला को वहां से हटने के लिए कहा तो महिला ने अनसुना कर दिया। गेटमैन तेजी से दौड़ता हुआ महिला के निकट पहुंचा। इसी दौरान महिला ट्रेक पर कूदने के लिए खड़ी हो गई तो गेटमैन ने महिला को धक्का दे दिया। तेज धक्के के कारण महिला अनियंत्रित होकर ट्रेक के दूसरी ओर पत्थरों में जा गिरी।
उसके मुंह पर चोट लग गई और खून निकलने लगा। महिला बेसुध होकर ट्रेक के पास ही पड़ी रही। गेटमैन ने महिला को संभाला लेकिन वह अचेत थी। महिला के पास एक बैग पड़ा मिला। गेटमैन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर महिला का प्राथमिक उपचार करवाया।
होश आने पर महिला ने खुद को बबेसरा, बिहार निवासी रेखा पत्नी राजकुमार बताया। महिला के मुताबिक उसका विवाह दस साल पहले हुआ था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए आखिर क्यो रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी करने पहुंची यह महिला