पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साथी को लेकर आया और तहसीलदार पर फेंक दी कुर्सी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगरोल (बारां)। जलोदा तेजाजी ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार को पेंशन शिविर के दौरान दो युवकों ने तहसीलदार रामनिवास मीणा से अभद्रता करते हुए उनपर कुर्सियां फेंक दीं। इससे मीणा के सिर में चोट लग गई। घटना के चलते शिविर में अफरा-तफरी मच गई। तहसीलदार ने थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सेवा केंद्र में लगे पेंशन महाअभियान के शिविर में शाम करीब चार बजे बोरदा गांव के छीतरलाल मीणा और रामेश्वर मीणा पहुंचे। इस बीच उनकी किसी बात को लेकर उनकी तहसीलदार मीणा से कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ने तहसीलदार से अभद्र करते हुए उनपर कुर्सियों फेंकीं। इससे मीणा के सिर में चोट लग गई। आरोपियों ने पेंशन आवेदन प्रपत्रों को फाड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तहसीलदार ने बताया कि शिविर के दौरान सुबह रामेश्वर मीणा ने आकर पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उस पर उन्होंने रिमार्क करके संबंधित लिपिक को दे दिया था। इसके बाद रामेश्वर अपने साथी छीतरलाल मीणा को लेकर आया और उनपर कुर्सी फेंक दी।
इससे उनके सिर पर चोट आई है। थानाधिकारी पुष्पेंद्रसिंह आढ़ा ने बताया कि तहसीलदार के सिर में मामूली चोट आई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।