पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan, Kota News, Ashok Gehlot, Suraaj Yatra

चुनाव नजदीक हैं इसलिए विपक्ष यात्रा निकाल रहा है पर परिवर्तन नहीं होगा: गहलोत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असनावर/अकलेरा(झालावाड़)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार ने काफी अच्छी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, लेकिन इससे विपक्ष को तकलीफ हो रही है। हम आपका पैसा टैक्स के रूप में ले रहे हैं, तो उसे योजनाओं पर ही खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने भाजपा से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह किसी भ्रम में नहीं रहे। गहलोत ने बुधवार को जिले के असनावर व अकलेरा कस्बे में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। कई ग्रामीण मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताने के लिए आतुर थे। बुजुर्ग महिलाएं सहित अन्य लोग भी हाथों में ज्ञापन लिए मुख्यमंत्री का इंतजार करते दिखाई दे रहे थे।
सभा में गहलोत ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है, इस कारण विपक्ष यात्रा पर निकला है। वह सोचते हैं कि पहले परिवर्तन यात्रा निकाली थी और परिवर्तन किया था। उसी तरह इस बार भी होगा। लेकिन उस समय हमारे सामने अकाल का संकट था।। तीन साल से अकाल की मार झेल रहे प्रदेश में कोई कमी हमने उस समय भी नहीं आने दी थी। घर-घर गेहूं पहुंचाया था। इस बार सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो हमने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया। इस कारण विपक्ष कोई भ्रम नहीं रहे।
भाजपा की कथनी और करनी में अंतर
बारां. भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। भाजपाई लोगों को भड़का रहे हैं। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में विकास किया है। मुख्य रूप से बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस संदेश यात्रा के तहत छीपाबड़ौद व अटरू में आयोजित सभा के दौरान कही। अकलेरा में सभा के बाद मुख्यमंत्री सारथल होते हुए शाम को छीपाबड़ौद पहुंचे।
यहां उन्होंने 44.82 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास व अस्पताल में जननी शिशु वार्ड का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, ऊर्जा मंत्री जितेंद्रसिंह, जिला प्रभारी गिरिराज मलिंगा, कोटा सांसद इज्येराज सिंह, अंता विधायक प्रमोद भाया, छबड़ा विधायक करणसिंह राठौड़, बारां विधायक पानाचंद मेघवाल आदि भी थे।