अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया। इसकी मेरिट में जहां छात्र आगे रहे, वहीं ओवरऑल रिजल्ट में बेटियों ने धाक जमाई। हालांकि, मेरिट के पहले तीन स्थानों में से दो पर बेटियों का ही कब्जा रहा है। जोधपुर के सुरेंद्र पाल सिंह राठौड़ पहले, गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं की अवंतिका दूसरे तथा कोटा की योगिता तीसरे स्थान पर रही। कुल परिणाम 78.18 प्रतिशत रहा। मेरिट के 10 स्थानों पर 15 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इनमें 6 स्थानों पर छात्राएं और 9 पर छात्र काबिज हुए।
परिणाम में 85.08 प्रतिशत बेटियां और 75.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। ओवरऑल रिजल्ट में से नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 78.50 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 18.11 रहा। बोर्ड ने 9088 परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा के योग्य पाया है। इस वर्ष परीक्षा में 1,80,459 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट शाम 4 बजे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने जारी किया। इसमें 86287 छात्र-छात्राएं प्रथम, 54183 द्वितीय तथा 210 तृतीय श्रेणी में पास हुए।
गणित में सबसे कम परीक्षार्थी पास
परिणाम में सबसे कम विद्यार्थी गणित में उत्तीर्ण हुए हैं। इस विषय में 80.32 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल घोषित हुए। रसायन विज्ञान में 83.92 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में 86.72 प्रतिशत, हिंदी, अंग्रेजी और एग्रीकल्चर में 90 प्रतिशत से अधिक, एग्रीकल्चर में 96 प्रतिशत, अंग्रेजी में 96.99 और हिंदी में 99.75 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक
12वीं विज्ञान में हिंदी, गणित, भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं।
फोटो: नेहा भोजवानी
95.40%
स्कूल : बाल मंदिर नर्सरी गल्र्स सी. से. स्कूल, ब्यावर
पिता : नरेंद्र भोजवानी, एमआर
मां : दीपा, गृहिणी