अजमेर। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के जाली क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह लोगों को कार्ड भेजकर सुनियोजित तरीके से ठगने में लगा है। आरबीआई ने चेतावनी जारी की है कि रिजर्व बैंक के नाम से जारी किए जा रहे जाली क्रेडिट कार्ड के चक्कर में नहीं फंसें।
न ही फोन, एसएमएस और ई-मेल के जरिए अपना खाता नंबर, क्रेडिट, एटीएम कार्ड नंबर तथा अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को दें। आरबीआई की प्रधान मुख्य महाप्रबंधक अल्पना किलावाला द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार फोन के जरिए सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरबीआई का जाली क्रेडिट कार्ड (वास्तविकता यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक काेई क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंकिंग कार्ड जारी नहीं करता) भेजा जा रहा है।
एक-दो बार क्रेडिट कार्ड से छोटी रकम निकल भी जाती है। यह सुविधा कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड में है। विश्वास जमने के बाद ठग अपने खाते में बड़ी रकम जमा करवाते हैं। बड़ी रकम जमा होने के बाद वह खाता तत्काल काम करना बंद हो जाता है। कार्ड प्राप्त करने वाला व्यक्ति ठगा जाता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें कैसे तैयार करते हैं जाली क्रेडिट कार्ड...