पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएसएस का चार दिवसीय स्वर निनाद शिविर आज से, 1 को आएंगे मोहन भागवत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के तत्वावधान में गुरुवार से चार दिवसीय 'स्वर निनाद' शिविर शुरू होगा। आजाद पार्क में चलने वाले शिविर में 11 जिलों के करीब 700 घोष वादक भाग लेंगे। इस अवसर पर 1 फरवरी को स्वयंसेवकों का संचलन निकलेगा। पटेल मैदान में 2 फरवरी को अपराह्न 3 बजे होने वाले शिविर के समापन समारोह को सरसंघ चालक मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे। संघ ने शिविर की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।

संघ के अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश प्रसाद ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 'स्वर निनाद' शिविर में प्रदेश के 11 जिलों के करीब 6 सौ से 7 सौ घोष वादक हिस्सा लेंगे। शिविर में सभी वादक प्रतिदिन 5 घंटे सामूहिक अभ्यास करेंगे। इस दौरान उन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की व्यूह रचनाओं का अभ्यास कराया जाएगा। प्रसाद ने बताया कि शिविर में हिस्सा लेने वाले वादक पेशेवर नहीं हैं। इन सभी वादकों का 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संचलन होगा। शिविर का समापन पटेल मैदान में 2 फरवरी को अपराह्न 3 बजे होगा। शिविर में बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बारां, कोटा, चित्तौड़, अजयमेरु विभाग, अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर जिले शामिल हैं। शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वयंसेवकों को तैयार करेंगे।

आगे पढ़ें पूरी खबर...