पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार 8वीं वैकल्पिक बोर्ड में 7 लाख विद्यार्थी बैठेंगे!

सात लाख तक पहुंच सकती हैं 8वीं वैकल्पिक बोर्ड में विद्यार्थियों की संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों का आंकड़ा करीब 7 लाख तक पहुंच सकता है। अभी तक बोर्ड को फाइनल आंकड़े नहीं मिले हैं। इस परीक्षा को लेकर होने वाले खर्चे का कुछ हिस्सा राज्य सरकार बोर्ड को दे सकती है, इस बात के भी संकेत मिले हैं। बोर्ड द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर दूसरी बार 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रविवार रात को पूरी हो चुकी है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। लेकिन अंतिम आंकड़े अभी बोर्ड को नहीं मिले हैं। ऐसे में इस संख्या में कमी या वृद्धि संभव है।
5.5 लाख अधिक
बोर्ड द्वारा पहली बार कराई 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा में 1.5 लाख विद्यार्थी बैठे थे। लेकिन इस बार यह संख्या 5.5 लाख अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बोर्ड को भी इस बार परीक्षा के लिए अधिक राशि व्यय करनी पड़ सकती है।

बोर्ड उठा चुका है मुद्दा

बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बोर्ड प्रबंधन पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष परीक्षा व्यय का मुद्दा उठा चुका है। बोर्ड का तर्क था कि 1.5 लाख विद्यार्थियों पर हुए व्यय को बोर्ड ने वहन कर लिया। लेकिन इस बार विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और बोर्ड को परीक्षा शुल्क के नाम पर धेला भी नहीं मिला है। ऐसे में बोर्ड को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछली परीक्षा में बोर्ड ने परीक्षा सामग्री के लिए शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को ही अजमेर बुला लिया था। लेकिन इस बार संभवतया परिवहन साधनों के माध्यम से सामग्री विभिन्न जिलों में भेजना पड़ सकती है।