पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब अजमेर रेलवे स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होगा

अब अजमेर रेलवे स्टेशन सौर ऊर्जा से होगा रोशन, होगी लाखों की बचत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन अब सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इसके उपयोग से रेलवे सालाना करीब 75 हजार यूनिट बिजली की बचत करेगा। इसके साथ करीब 52 लाख रुपए से अधिक की भी बचत होगी।

अजमेर मंडल के चार रेलवे स्टेशनों को सौर ऊर्जा पैनल से संचालित किया जाना है। इसमें अजमेर और उदयपुर रेलवे स्टेशन पर 1.16 करोड़ की लागत से सौर पैनल लगाए जा रहे हैं। अजमेर रेलवे स्टेशन में इसका कार्य पूरा हो चुका है। अजमेर रेलवे स्टेशन पर इससे 40 किलोवाट बिजली उत्पादित होगी। पैनल सीएसआर यानी कारपोरेट सोशल रेसपोंसिबिलिटी की ओर से लगाए जा रहे हैं। सोलर पैनल की लाइफ टाइम 25 साल की होगी। दूसरे चरण में मंडल के आबूरोड और भीलवाड़ा के रेलवे स्टेशन को भी सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा।

अजमेर में उदघाटन 13 को : अजमेर रेलवे स्टेशन पर लगे सोलर पैनल का उदघाटन जीएम अनिल सिंहल तथा डीआरएम नरेश सालेचा 13 फरवरी की शाम 6.30 बजे करेंगे।

'अब रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल से बिजली उपयोग में लिया जाएगा। इससे सालाना करीब 75 हजार यूनिट बिजली बचाई जाएगी। रेलवे बिजली बचाने के लिए मंडल के उदयपुर, भीलवाड़ा और आबूरोड के रेलवे स्टेशनों पर भी यह कार्य करेगा। अजमेेर में 13 फरवरी को उदघाटन होगा।' -नरेश सालेचा, डीआरएम, अजमेर